‘इनसाइड आउट’ भारत में 26 जून को होगी प्रदर्शित

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। डिजनी-पिक्सर की एनिमेशन फिल्म ‘इनसाइड आउट’ 26 जून को भारतीय सिनेमाघरों में आ रही है। 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लोगों ने इसकी सराहना में खड़े होकर तालियां बजाईं।

फिल्म के निर्देशक ऑस्कर विजेता पीट डक्टर हैं। उन्होंने फिल्म में दर्शकों को दिमाग की अंदरूनी बातों से रू-ब-रू कराने की कोशिश की है।

फिल्म महीने की शुरुआत में कान्स में दिखाई गई थी, जहां यह काफी सराही गई।

फिल्म की कहानी रीली नाम की लड़की की परवरिश के बारे में है, जिसके पिता को सैन फ्रांसिस्को में अच्छी नौकरी मिलती है। उसे पिता के साथ मध्य-पश्चिम छोड़कर नई जगह पर रहने के लिए आना पड़ता है। नई जगह पर रीली के दोस्त बनती हैं, उसकी अपनी भावनाएं- जॉय (एमी पोलर), फियर (बिल हडर), एंगर (लेविस ब्लैक), डिस्गस्ड (मिंडी केलिंग) और सैडनेस (फिलीस स्मिथ)।

फिल्म की मुख्य किरदार रीली को आवाज अभिनेत्री कैटलीन डियाज ने दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493