‘इनसाइड एज’ का दूसरा सीजन देगा दस्तक

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने शो ‘इनसाइड एज’ के पहले सीजन को मिली सराहना के बाद इसके दूसरे सीजन को पेश करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शो के पहले सीजन में मनोरंजक कहानी पेश की गई थी जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया से जनता को रूबरू करवाया गया था।

भारतीय टेलीविजन एकेडमी पुरस्कार 2017 में चार पुरस्कार जीतने के साथ-साथ इस शो को काफी सराहना भी मिली थी।

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के कन्टेंट हेड विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “हम अमेजन के पहले भारतीय प्राइम ओरिजनल, ‘इनसाइड एज’ के नए सीजन की घोषणा करने के लिए रोमांचित हैं। ‘इनसाइड एज’ के पहले सीजन को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हम ‘इनसाइड एज सीजन 2’ पर फिर से एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर ने कहा, “हम अमेजन आोरिजनल ‘इनसाइड एज’ के दूसरे सीजन की आधिकारिक तौर पर घोषणा को लेकर उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे हैं। अधिक जानकारी जल्द ही जारी करेंगे।”

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट से जुड़े रितेश सिधवानी ने कहा कि हम ‘इनसाइड एज’ के दूसरे सीजन के प्रारंभ पर उत्साहित हैं और प्राइम वीडियो पर अगले सीजन के लिए अमेजन के साथ फिर से हमारे सहयोग का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493