नितिन राव रिलायंस वेल्थ मैनेजमेंट के सीईओ

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी रिलायंस वैल्थ मैनेजमेंट ने बुधवार को कहा कि कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नितिन राव को नियुक्त किया गया है।

अपनी नई भूमिका के तहत राव रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी अधिकारी अनमोल अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।

अनमोल अंबानी ने कहा, “मैं अपने स्वास्थ्य प्रबंधन व्यवसाय के सीईओ के तौर पर नितिन का स्वागत करते हुए खुश हूं। अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडीविजुअल्स पर केंद्रित व्यवसाय ने हालिया वर्षो में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही इसकी प्रबंधन के अंतर्गत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 7000 करोड़ हो गई हैं।”

इससे पहले राव 19 साल तक अपनी सेवाएं एचडीएफसी को दी हैं। राव वहां निजी बैंकिंग समूह और थर्ड पार्टी उत्पाद के उपाध्यक्ष थे। राव ने अपनी सेवा में एचडीएफसी का कारोबार बढ़ाकर उसे महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंचाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493