भाजपा विधायक की जातिसूचक टिप्पणी पर आप का हंगामा, विधानसभा स्थगित

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की कथित ‘जातीय टिप्पणी’ के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने बुधवार को विधानसभा में प्रदर्शन किया, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने अपराह्न में 30 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

बुधवार को विधानसभा की बैठक शुरू होते ही आप विधायक नितिन त्यागी ने विधानसभा अध्यक्ष से भाजपा विधायक द्वारा मंगलवार को दलितों को ‘छोटी जाति’ से संबोधित करने पर आज उन्हें निलंबित करने की मांग की।

अध्यक्ष ने कहा कि उन शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है।

इसके बावजूद आप विधायक अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठे होकर सिरसा के निलंबन की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

गोयल ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 2.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493