इनेलो नेताओं की रिहाई के आदेश

चंडीगढ़, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के राजपुरा की स्थानीय अदालत ने सोमवार को हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेताओं को रिहा करने के आदेश दिए।

रिहा किए गए नेताओं में इनेलो महासचिव अभय चौटाला, इनेलो के राज्य अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, दो सांसद, 18 विधायक और अन्य शामिल हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर राजपुरा की अदालत में पेश किया गया।

पटियाला के उपमहानिरीक्षक आशीष चौधरी ने कहा, “पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर इनेलो नेताओं की ओर से कोई खतरा नहीं है। इसलिए इन्हें रिहा करने का फैसला किया गया है।”

इनेलो नेताओं को विभिन्न वाहनों से पंजाब की सीमा से सटे हरियाणा लाया गया।

इनेलो नेताओं को पंजाब और हरियाणा के बीच सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद और जल बंटवारा समझौते को लेकर प्रदर्शन के बाद 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

इनेलो के नेता 23 फरवरी से जेल में ही थे। इन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया था।

चौटाला ने रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, “पंजाब सरकार हमें रिहा करने के लिए मजबूर हुई।”

उन्होंने कहा कि हम 15 मार्च तक का इंतजार करेंगे। एसवाईएल नहर मुद्दे पर चर्चा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

चौटाला ने कहा, “यदि खट्टर से मिलने का समय नहीं मिलता है तो इनेलो इस मुद्दे को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन करेगी।”

हरियाणा विधानसभा का बजट सोमवार से शुरू हो रहा है। इनेलो एसवाईएल मुद्दे पर और अपने नेताओं की गिरफ्तारी पर अपना पक्ष रखेगी।

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल नहर के जरिए नदी जल के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर में हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493