इफ्फी 2015 के लिए दर्शक जुटाने को तकनीक का इस्तेमाल

पणजी, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का 46वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) दुनिया भर की फिल्मों के साथ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए इसमें तकनीक का समावेश किया जाएगा।

प्रेस सूचना ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक इरा जोशी ने बताया कि फिल्मोत्सव में 89 देशों की 187 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें से 26 आधिकारिक अकादमी अवार्ड प्रविष्टियां हैं।

जोशी ने बताया कि इसमें तकनीक का समावेश पहुंच बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

जोशी ने कहा, “हमारे पास एक समर्पित यूट्यूब चैनल है, जो शुरुआत और समापन समारोह सहित फिल्मोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को दिखाएगा।”

फिल्मोत्सव में बड़ी संख्या में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस 11 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत मैथ्यू ब्राउन निर्देशित ‘द मैन हू न्यू इंफीनिटी’ से होगी। यह आत्म-शिक्षित भारतीय गणितज्ञ रामानुजन और गणित की दुनिया को जानने में उनकी मदद करने वाले उनके दोस्त जी.एच. हार्डी पर बनी है। समापन समारोह 30 नवंबर को होगा, जिसके मुख्य अतिथि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान होंगे।

इसमें 38 देशों के 7,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493