मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड के तीन प्रमुख आरोपियों की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को यहां दंडाधिकारी ने तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड के तीन प्रमुख आरोपियों की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को यहां दंडाधिकारी ने तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।
साथ ही, हत्या के इस मामले को एक विशेष सीबीआई अदालत को सौंप दिया गया है जो अगले महीने से मामले की सुनवाई करेगी।
जिन तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है उनमें शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath