लाइबेरिया की सरकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 30 वर्षीय एक महिला को इबोला से संक्रमित होने की पुष्टि की।
लाइबेरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय व डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, गुरुवार शाम मोनरोविया के एक अस्पताल ले जाते वक्त पीड़ित महिला की मौत हो गई।
लाइबेरिया में नौ मई, 2015 को इबोला मुक्त देश घोषित करने के बाद से लेकर अब तक इबोला के तीन मामले सामने आ चुके हैं।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि देश में इबोला का अंतिम मामला नवंबर 2015 में सामने आया था और 14 जनवरी, 2016 को खत्म हो गया था। पड़ोसी देश गिनी के दक्षिणी प्रांत जेरेकोरे में भी इबोला के मामले सामने आ चुके हैं।
गिनी में इबोला का हालिया प्रकोप ग्रामीण क्षेत्र में अब तक सात लोगों की जान ले चुका है। इसके तत्काल बाद गिनी के पश्चिम अफ्रीकी पड़ोसी देशों ने अलर्ट लेवल बढ़ाते हुए सीमा को बंद कर दिया।
dharmpath.com dharmpath