सीरियाई बलों ने पल्मायरा में आईएस ठिकानों पर किए हमले

समाचार एजेंसी एसएएनए के मुताबिक, युद्धक विमानों ने सुखेन्ह कस्बे के पश्चिम तथा मध्य प्रांत होम्स के पूर्वी ग्रामीण इलाके पल्मायरा के अरक तेल क्षेत्र में आईएस के ठिकानों पर हमले किए।

इस बीच, समाचार एजेंसी ने कहा कि सीरिया की पैदल सेना ने पल्मायरा में एक कब्र को ढूंढा है, जिसमें एक साथ कम से कम 40 लोगों के शवों को दफनाया गया है, जिनमें 15 महिलाएं व बच्चे हैं।

सीरियाई सेना ने 27 मार्च को पल्मायरा पर पुन: नियंत्रण कर लिया, जिसके साथ ही इस ऐतिहासिक शहर पर आईएस का लगभग 10 महीनों का शासन समाप्त हो गया। इस दौरान आईएस ने इस शहर पर अनगिनत बम हमले किए व महत्वपूर्ण मंदिरों व स्मारकों को नष्ट कर दिया।

एसएएनए ने कहा कि कब्र में अन्य शवों की तलाश का काम जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493