‘इबोला मुक्त’ गिनी में 2 नए मामले सामने आए

ये मामले ऐसे समय में सामने आए हैं, जबकि दो-ढाई महीने पहले ही गिनी को इबोला मुक्त घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय रेडियो ने गुरुवार को बताया कि इबोला के ये नए मामले राजधानी कॉनाक्री से करीब 1,000 किलोमीटर दूर जेरेकोर क्षेत्र में पकड़ में आए हैं।

इस इलाके के कोरोपरा गांव से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाल में एक व्यक्ति व उसकी दो पत्नियों की मौत हो गई। उन्हें उल्टी व दस्त हुई थी। उनके परिजनों के टेस्ट कराए गए, जिनमें इबोला की पुष्टि हुई।

गिनी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने देश में इबोला की वापसी के लिए गिनी की राष्ट्रीय इबोला रोधी समिति की क्षेत्रीय टीम की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सूचना को वक्त पर आगे नहीं बढ़ाया।

डब्ल्यूएचओ ने 42 दिनों की निगरानी अवधि के बाद कोई नया मामला सामने न आने के बाद पिछले साल 29 दिसंबर को गिनी को इबोला मुक्त घोषित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493