कोल्लम (केरल), 18 मार्च (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव लड़ने वाले फिल्म कलाकारों की सूची लंबी होती जा रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अभिनेता मुकेश को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले फिल्म उद्योग के कलाकारों की संख्या चार हो गई है।

माकपा ने कई स्तरों पर विचार विमर्श के बाद, कोल्लम से मुकेश को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। कोल्लम को माकपा का गढ़ माना जाता है।
मुकेश (54) ने 1982 से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
कम्युनिस्ट परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश के पिता ओ. माधवन लोकप्रिय मंच कलाकार थे। उनकी मां विजयकुमारी फिल्म अभिनेत्री थीं।
2011 में अभिनेत्री पत्नी सरिता से अलग होने के बाद मुकेश ने नर्तकी मेथिल देविका के साथ शादी की थी।
कांग्रेस ने कलाकार जगदीश और सिद्दीकी को मैदान में उतारा है। माकपा ने इससे पहले इस सप्ताह अनुभवी अभिनेत्री के.पी.ए.सी ललिता को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था।
केरल में 16 मई को चुनाव होने हैं।
dharmpath.com dharmpath