मैनचेस्टर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के कोच जोस मोरिन्हो का कहना है कि स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक को एक और साल के लिए क्लब में रहना चाहिए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इब्राहिमोविक एक साल के लिए ‘नि: शुल्क स्थानांतरण’ पर पेरिस सेंट जर्मेन से प्रीमियर लीग क्लब में शामिल हुए थे। उनके इस करार में क्लब के साथ एक अन्य सत्र के लिए जुड़े रहने का विकल्प भी है।
इब्राहिमोविक ने युनाइटेड क्लब के लिए इस सत्र में खेले गए 38 मुकाबलों में 26 गोल दागे हैं। इसमें साउथहैम्पटन क्लब के खिलाफ ईएफएल कप फाइनल मैच में दागे गए दो गोल भी शामिल हैं।
मोरिन्हो ने कहा, “हम सब चाहते हैं और हमारा मानना है कि इब्राहिमोविक को एक अन्य सत्र के लिए युनाइटेड क्लब में रहना चाहिए।”
कोच ने कहा, “मैंने कभी किसी खिलाड़ी से करार करने या मेरे लिए खेलने हेतु भीख नही मांगी। जब इब्राहिमोविक बार्सिलोना गए थे, मैं बहुत निराश था। प्रशंसक उनके घर जाकर उनसे रुकने की बात कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath