पहला ऑस्कर पाकर भावुक हुईं वायोला डेविस

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर के लिए तीन बार नामित हो चुकीं अभिनेत्री वायोला डेविस के लिए यह ऑस्कर भाग्यशाली रहा और उन्हें आखिरकार अकादमी पुरस्कार मिल गया।

डेविस को डेंजेल वाशिंगटन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फेंसिज’ में एक समर्पित पत्नी और मां रोज मैक्सन का किरदार निभाने के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला है।

ऑस्कर की सुनहरी ट्रॉफी को सीने से लगाए डेविस ने जब इस सम्मान के लिए फिल्म की टीम और अपने परिवार को धन्यवाद दिया, तब वह बेहद भावुक हो गईं।

डेविस ने पुरस्कार के लिए अकादमी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत से लोग बड़े सपने देखते हैं और उसके लिए काम भी करते हैं, पर उनके सपने कभी पूरे नहीं होते। इसलिए ईश्वर को धन्यवाद।

वायोला के भाषण के बाद समारोह के मेजबान, लेखक, हास्य कलाकार और डबिंग आर्टिस्ट जिमी किमेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वायोला को इस ‘भावुक’ भाषण के लिए ‘एमी पुरस्कार’ के लिए नामित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493