इमरान ने कंगना को सराहा

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान खान ने कहा कि फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ फिल्माना उनके लिए बहुत ही सकारात्मक अनुभव वाला है। इसके लिए उन्होंने अपनी सह-कलाकार कंगवा राणावत और निर्देशक निखिल आडवाणी को धन्यवाद दिया है।

इमरान खान ने यहां पर गुरुवार को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड के रेड कार्पेट पर कहा, “मैं इस फिल्म (कट्टी बट्टी) में बहुत ही मजे कर रहा हूं, क्योंकि इसमें मैं कंगना के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। वह साथ काम करने के लिए बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैं निखिल आडवाणी के साथ पहली बार काम कर रहा हूं, वह भी बहुत उम्दा निर्देशक हैं। इस फिल्म में काम करते हुए मुझे सकारात्मक अनुभव हो रहा है।”

‘कट्टी-बट्टी’ का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स कर रहा है। इस फिल्म में इमरान और कंगना एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म के बारे में बताते हुए इमरान ने कहा, “हमने फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कर ली है। 20 से 25 दिनों की शूटिंग बाकी रह गई है, जिसे अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म सिंतबर में रिलीज होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493