इमरान हाशमी, कुणाल देशमुख ने नई फिल्म के लिए मिलाया हाथ

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘जन्नत’ की रिलीज के 10 साल बाद अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक कुणाल देशमुख एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। इन दोनों ने एकसाथ नई फिल्म में काम करने की घोषणा की है।

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘जन्नत’ की रिलीज के 10 साल बाद अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक कुणाल देशमुख एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। इन दोनों ने एकसाथ नई फिल्म में काम करने की घोषणा की है।

इमरान और कुणाल इससे पहले ‘तुम मिले’, ‘जन्नत 2’ और ‘राजा नटवरलाल’ में भी काम कर चुके हैं।

इस परियोजना का अधिक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कुणाल ने दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच का वादा किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं आपको इस फिल्म को देखने के लिए एक सीट दूंगा लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि आप केवल सीट के एक किनारे का ही उपयोग करेंगे।”

इस फिल्म का निर्माण एन.आर पचिसिया और इमरान हाशमी करेंगे। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक श्रीधर राघवन ने लिखा है।

एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल फिल्म की कास्टिंग चल रही है। सूत्र ने साथ ही कहा कि कुणाल व इमरान एक साथ काम करने के लिए सही पटकथा का इंतजार कर रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493