इम्तियाज, फराह सपने में भी हिट फिल्म नहीं बना सकते : केआरके

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता कमाल राशिद खान ने फिल्मकार इम्तियाज अली और फराह खान की आलोचना करते हुए कहा कि ये दोनों सपने में भी हिट फिल्म नहीं बना सकते हैं।

‘देशद्रोही’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके कमाल ने रविवार को ट्विटर पर फिल्मकारों के साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान की भी आलोचना की।

शाहरुख इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में नजर आएंगे।

कमाल ने ट्विटर पर लिखा, “शाहरुख ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे नए निर्देशकों की फिल्मों से सुपरस्टार बन गए, लेकिन अब वह फ्लॉप निर्देशक इम्तियाज अली पर भरोसा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर आप ‘तमाशा’ के बाद इम्तियाज के साथ काम कर रहे हैं तो 100 प्रतिशत आप गलत हैं। इम्तियाज अली और फराह खान सपने में भी हिट फिल्म नहीं बना सकते।”

फराह खान की 2014 की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को बेकार फिल्म करार देते हुए कमाल ने कहा कि फिल्म के सभी कलाकर घर बैठे हुए हैं।

फिल्म में शाहरुख, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

उन्होंने कहा, “दो साल पहले वाहियाद फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ रिलीज हुई और फिल्म के सभी सितारों ने सोचा था कि वे स्टार बन जाएंगे। लेकिन वे घर पर बैठे हैं।”

सोनू वर्तमान में इंडो-चाइनीज फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें सुपरस्टार जैकी चैन भी हैं। इस पर कमाल ने कहा कि उन्हें अपनी इच्छाएं बरकरार रखनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493