शिक्षा अनुसंधान कंपनी मायकॉस इंस्टीट्यूट द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, 2015 में कॉलेज स्नातकों की रोजगार दर 91.7 प्रतिशत रही, जो वर्ष 2014 के 92.1 प्रतिशत और 2013 के 91.4 प्रतिशत की तुलना में लगभग समान रही।
सर्वेक्षण के अनुसार, विश्वविद्यालयों के 92.2 प्रतिशत स्नातकों और जूनियर कॉलेजों तथा उच्च व्यावसायिक स्कूलों के 91.2 प्रतिशत स्नातकों को रोजगार मिला।
पिछले साल चीन के 30 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से स्नातक करने वाले 2,50,000 कॉलेज स्नातकों ने छह माह बाद ही नौकरी के लिए कई साक्षात्कार दिए।
स्नातक छात्रों को रोजगार देने के मामले में शिक्षा, चिकित्सा, मीडिया, सूचना और संचार क्षेत्र आगे रहे। इन्होंने निर्माण और हार्डवेयर से अधिक रोजगार दिए।
dharmpath.com dharmpath