मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी नानी सत्ती शौरी को अंतिम विदाई दी। उनका शनिवार को निधन हो गया था। उनके पिता बोनी कपूर भी अंतिम यात्रा में शामिल थे।
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी नानी सत्ती शौरी को अंतिम विदाई दी। उनका शनिवार को निधन हो गया था। उनके पिता बोनी कपूर भी अंतिम यात्रा में शामिल थे।
शौरी का शनिवार तड़के सोते हुए ही निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार यहां शमशान घाट में शनिवार शाम को किया गया।
इस दुख की घड़ी में अर्जुन की बहन अंशुला और उनके चाचा अभिनेता अनिल कपूर भी मौजूद थे। निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री तन्वी आजमी, अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक और हास्य अभिनेता सुनील पाल जैसे कई सेलेब्रिटीज भी शमशान घाट के बाहर दिखाई दिए।
शौरी ने ‘फरिश्ते’ और ‘शीशा’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
अर्जुन के माता-पिता के अलग होने के बाद उनके नाना-नानी ने ही उन्हें पाला पोसा था। इसलिए वह अपनी नानी के बेहद करीब थे।
अुर्जन को जब यह दुखद समाचार मिला तब वह मोहत सूरी की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के लिए दिल्ली में मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath