नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उभरते हुए स्आर्टअप एवं भारत के सबसे बड़े क्राउडफंडिंग मंच-इंपैक्टगुरु को ‘मेडएचीवर्स हेल्थ एनएफटी 2018 अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी माइकल कास्प्रोविज ने यह अवार्ड इम्पैक्टगुरु के सह-संस्थापक और सीईओ पीयुष जैन को प्रदान किया। यह अवार्ड चिकित्सा क्षेत्र में स्वल्प समय में क्राउडफंडिग के जरिये की गयी अनूठी सेवाओं के लिए दिया गया है।
इम्पैक्टगुरु ने जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त असाध्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों की सहायता के लिए न केवल आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराए बल्कि उन्नत चिकित्सा की व्यवस्था में भी योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के बोर्ड में सेवाएं प्रदत्त कर रहे माइकल कास्प्रोविज ने इम्पैक्टगुरु के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह व्यवसाय का नया स्वरूप है जिसमें सेवा और परोपकार जुड़े हैं।
इम्पैक्टगुरु ने प्रारंभ में फिनटेक कंपनी एवं हार्वर्ड इनोवेशन लैब से जुड़कर अपने कार्यों को विस्तार दिया। कंपनी के पास एक लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करने का एक प्रायोगिक अनुभव है जो अपनी स्थापना के समय जुलाई 2014 से 15 देशों में 150 करोड़ रुपये के माध्यम से 1,000 से अधिक गैर-लाभकारी लोगों को प्रशिक्षण देने में व्यय किया है।
इम्पैक्टगुरु ने मई 2018 में भारत की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला- अपोलो समूह के सह-नेतृत्व वाली सीरीज ए राउंड में 13 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस अनुबंध के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अपोलो रोगियों के लिए क्राउडफंडिंग के माध्यम से चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उपक्रम किये जाएंगे।
इंपैक्टगुरु के सह-संथापक पीयूष जैन ने इस अवसर पर कहा, “एक उभरते हुए स्टार्टअप के रूप में इम्पैक्टगुरु को सम्मानित किया जाना उसकी सेवाओं एवं मौलिकताओं का सम्मान है। एक मंच के रूप में इम्पैक्टगुरु क्राउडफंडिंग की प्रौद्योगिकी का उपयोग सामाजिक क्षेत्र में चिकित्सा के लिए खड़ी बाधाओं को दूर कर जरूरतमंद रोगियों के लिए एक रोशनी का काम कर रहा है। इस सम्मान ने हमारे कार्यों एवं दिशा की प्रासंगिकता को उजागर करते हुए हमारे संकल्प को बल दिया है। क्राउडफंडिंग भारत के बाजार के लिए एक नवीन क्षेत्र है जिसके प्रति आमजनता में जागरूकता लाकर इसे जनोपयोगी बनाया जा सकता है, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”
इस समारोह में मेडएचीवर्स ने वेंचर इंडिया के साथ 10 करोड़ डॉलर का फंड ‘मेडएचीवर्स कनेक्ट’ लांच करने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की। ‘वेंचर इंडिया’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल कास्प्रोविज की एक अनूठी पहल है।
dharmpath.com dharmpath