इरफान की फिल्म स्थगित नहीं : प्रवक्ता

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ स्थगित नहीं हुई है, जिसमें कि पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर भी हैं। इस बात की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की है।

प्रवक्ता ने यह पुष्टि ऐसे समय में की है, जब एक प्रकाशित रपट में कहा गया है कि इरफान खान ने अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘इनफर्नो’ से संबंधित सभी काम समाप्त करने के बाद इस फिल्म को शुरू किया था, लेकिन भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ जारी अभियान के कारण यह फिल्म अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

इरफान की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे संबंधित रपटें झूठी हैं, क्योंकि इरफान ने इस फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है।

बयान में कहा गया है, “इरफान इस समय अपना सारा ध्यान तनूजा चंद्रा और होमी अडजानिया के साथ अपनी अगली फिल्म पर दे रहे हैं। जहां तक उनकी किसी फिल्म को स्थगित करने के बारे में खबर है, वह सही नहीं है। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493