मोदी ने हिमाचल में तीन जल विद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में तीन जल विद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी संचयी उत्पादन क्षमता 1,752 मेगावॉट है।

इन परियोजनाओं में नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन की बिलासपुर जिले में 800 मेगावॉट की कोलडम परियोजना, एनएचपीसी की कुल्लू जिले में 540 मेगावाट की परवती स्टेज 3 परियोजना और सतलुज जल विद्युत निगम लि. की शिमला जिले में 412 मेगावॉट की रामपुर परियोजना शामिल हैं।

मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की इस पहाड़ी राज्य की यह पहली यात्रा है।

इन जलविद्युत परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ को की जाएगी।

कोलडम परियोजना की आधारशिला 5 जून, 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493