इरफान को पसंद है पतंग उड़ाना

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान ने बताया कि उन्हें पतंग उड़ाना पसंद है और जब वह जैसलमेर में अपनी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ की शूटिंग कर रहे थे, तो उनकी पूरी टीम ने पतंग उड़ाकर आनंद लिया।

इरफान ने कहा, “मुझे पतंग उड़ाना पसंद है। यह हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है। ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ के सेट पर टीम के हरेक सदस्य ने पतंग उड़ाने का आनंद लिया।”

‘पीकू’ के अभिनेता ने कहा, “जब हमारा पैकअप जल्दी होता था तो टीम के सदस्य पतंग के साथ आते और शाम पत पतंग उड़ाने का आनंद लेते।”

जेनेवा निदेशक अनूप सिंह द्वारा निर्देशित ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ में अभिनेत्री वहीदा रहमान और तिलोत्तमा जैसी अभिनेत्री प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493