एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी आरिश में एक स्कूल के निकट से गुजरते वक्त पुलिसकर्मियों का वाहन एक विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है, जो हाल के दिनों में दूसरा हमला है।
आरिश में बुधवार को एक बम विस्फोट में एक कर्नल व तीन सैनिकों की मौत हो गई थी।
व्यापक तौर पर विरोध-प्रदर्शन के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के मोहम्मद मोर्सी के साल 2013 में सत्ता से बेदखल होने के बाद इस्लामिक आतंकवादी मिस्र की सेना पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
इन हमलों में अब तक सैकड़ों सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं।
मिस्र के सिनाई प्रांत का इस्तेमाल अपने अभियानों के लिए करने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath