इरफान खान नए घर में शिफ्ट होंगे

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान अंधेरी में अपने नए घर में शिफ्ट होंगे और यह इस साल के आखिर तक हो जाएगा। इससे उनका फिल्मों के सेट तथा डबिंग स्टूडियो तक पहुंचने का समय बच सकेगा।

इरफान अब तक मुंबई के मड आईलैंड स्थित अपने घर से आते-जाते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें फिल्मों के सेट पर पहुंचने के लिए काफी समय पहले ही घर से निकलना पड़ता था। लेकिन नए घर से उनका काफी समय बचेगा, जो ऐसे स्थान पर है, जहां से फिल्मों के सेट और डबिंग स्टूडियो और यहां तक कि हवाईअड्डे तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ जैसी फिल्मों में अपने काम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाले इरफान के इस नए घर में खूब जगह है और बड़ी सी छत भी है। उनका नया घर चार शयनकक्ष वाला है और यह ओशिवारा के मुख्य अंधेरी में स्थित है।

अभिनेता ने इस साल मार्च के आसपास नया घर खरीदा और वह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

इरफान के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है, जबकि अभिनेता के दूसरे करीबी सूत्र ने बताया कि इरफान वर्तमान में राजस्थान में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद वह अनूप सिंह की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493