राजनाथ का बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु को मदद का आश्वासन

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु को ‘हरसंभव मदद’ देने का आश्वासन दिया। बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई। इससे व्यापक स्तर पर तबाही हुई है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने राजनाथ को बाढ़ के बाद उत्पन्न हुए हालात के बारे में फोन पर बताया था, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राजनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि केंद्र सरकार बचाव एवं राहत अभियान में तमिलनाडु की राज्य एजेंसियों की सहायता कर रही है।

राजनाथ ने कहा कि उन्होंने जयललिता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493