इरफान ने हैंक्स संग सिंगापुर में किया ‘इंफर्नो’ प्रचार

सिंगापुर, 13 जून (आईएएनएस)। जबर्दस्त अदाकारी के लिए जाने जाने वाले इरफान खान ने यहां सह-अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘इंफनरे’ का प्रचार किया।

इरफान ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह इंफर्नो के निर्देशक रॉन हावर्ड व टॉम हैंक्स के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “सिंगापुर में ‘इंफर्नो’ के लिए इन कमाल के लोगों-रॉन हावर्ड व टॉम हैंक्स से मिला।”

फिल्म डान ब्राउन के उपन्यास ‘इंफर्नो’ पर आधारित है, जिसमें हैंक्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट लैंगडन की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इरफान संकाय के प्रमुख हैरी ‘द प्रोवोस्ट’ सिम्स की भूमिका निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493