इरफान ‘नो बेड ऑफ रोसेज’ फिल्म के सहनिर्माता भी

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिनेता इरफान खान को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘नो बेड ऑफ रोसेज’ में लिया गया है। वह इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

फिल्म के लेखक और निर्देशक मुस्तफा सरवर फारूकी का कहना है कि इरफान का सह-निर्माता होना फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।

फारूकी बांग्लादेश के जाने-माने फिल्मकार हैं। फिल्म की निर्माता कोलकाता की एस्के मूवीज और बांग्लादेश की जैज मल्टीमीडिया फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी है।

यह एक ‘पारिवारिक कहानी’ बताई जा रही है, जिसकी सह निर्माता इरफान की प्रोडक्शन कंपनी ‘आईके’ होगी।

फारूकी ने एक बयान में कहा, “मुझे अच्छे कलाकार और अच्छी टीम मिली है। इरफान को सह-निर्माता के रूप में फिल्म से जोड़ना हमारे लिए एक बहुत बड़ी बात है।”

‘नो बेड ऑफ रोसेज’ की शूटिंग मार्च के आखिर में शुरू होगी। इसे बांग्लादेश और उत्तरी बंगाल में 35 दिनों के शेड्यूल में फिल्माया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493