लखनऊ, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य विधानपरिषद की 28 सीटों के लिए स्थानीय निकाय क्षेत्रों के द्वारा मतदान कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया।
लखनऊ, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य विधानपरिषद की 28 सीटों के लिए स्थानीय निकाय क्षेत्रों के द्वारा मतदान कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया।
चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नागरिक पुलिस के साथ ही 124 कम्पनी सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। इसमें 40 कम्पनी अर्धसैनिक बल और 84 कम्पनी पीएसी हैं।
स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधानपरिषद की कुल 36 सीटें रिक्त थीं। इनमें से आठ सीटों पर सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
मतदान केवल 28 सीटों पर हो रहा है। इन सीटों के लिए 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 729 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 50 फीसदी संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने बताया कि विधानपरिषद की 28 सीटों के लिए स्थानीय निकाय क्षेत्र के तहत आज 57 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव में लगभग एक लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों, केन्द्रीय बलों की तैनाती की गई है।
सिंघल ने बताया कि संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और साथ ही सभी अतिसंवेदनशील बूथों पर मजिस्ट्रेट तैनात हैं।
मतगणना छह मार्च को होगी।
dharmpath.com dharmpath