नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत से रू-ब-रू कराएंगे। वह अपने 11 साल के बेटे को लेकर गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम ले जाएंगे।
गांधी के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले इरफान ने एक बयान में कहा, “महात्मा गांधी एक आम इंसान थे। वह समाज में बड़ा बदलाव लेकर आए। मैं अपने बेटे को एक ऐसी शख्सियत की विरासत से रू-ब-रू कराना चाहता हूं, जिन्होंने जटिल समय में देश के लिए प्रेरणात्मक काम किया। वह आम इंसानों के असाधारण प्रतिनिधि थे।”
महात्मा गांधी ने सामाजिक उत्थान के साथ-साथ आजादी के आंदोलन का भी नेतृत्व किया। वह कई वर्षो तक साबरमती आश्रम में रहे।
dharmpath.com dharmpath