लॉस एंजेलिस, 19 जून (आईएएनएस)। पिछले साल नवंबर में अपने एचआईवी-पॉजीटिव होने की घोषणा करने वाले हॉलीवुड स्टार चार्ली शीन का कहना है कि उन्होंने सिर्फ दो बार असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे और हमेशा कंडोम के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया, लेकिन वह बदकिस्मत रहे।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, शीन (50) ने ‘द सन’ समाचारपत्र को बताया, “यौन संबंध कई बार बनाए, लेकिन ऐसा दो बार हुआ।”
यह पूछे जाने पर कि तो आपका मतलब यह है कि आपने सिर्फ दो बार असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे? जवाब में उन्होंने कहा, “हां। मैं एक ऐसा बंदा रहा हूं, जिसने हमेशा कंडोम को बढ़ावा दिया और कहा कि कंडोम का इस्तेमाल करना ही होगा। मैं एक रात बहुत ज्यादा नशे में था या ऊबा हुआ था और यहां हम से चूक हो गई।”
dharmpath.com dharmpath