इराकी सेना ने गैस संयंत्र पर आत्मघाती हमलों को विफल किया

बगदाद, 15 मई (आईएएनएस)। इराकी सुरक्षा बलों ने रविवार को बगदाद के उप नगर में एक गैस संयंत्र पर किए गए आत्मघाती हमलों को नाकाम कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “दो आत्मघाती हमलावरों ने गैस संयंत्र के गेट में विस्फोटकों से लदा वाहन घुसा दिया और इसमें ताजी क्षेत्र में विस्फोट कर दिया। ऐसा कर उन्होंने छह आत्मघाती हमलावरों के लिए संयंत्र में घुसने और दो गैस भंडारों को आग के हवाले करने का रास्ता साफ कर दिया। “

सूत्र ने बताया कि विस्फोट के कारण लगी आग आसपास की इमारतों तक फैल गई।

सूत्र ने बताया कि अग्निशमन वाहनों और नागरिक सुरक्षा टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया।

जून 2014 में इराक के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों का नियंत्रण इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पास जाने के बाद से इराक हिंसा से जूझ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493