संयुक्त अभियान कमान के लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल-आमिर याराल्लाह ने अपने बयान में कहा कि मोसुल से 20 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित तेलकीफ कस्बे को आईएस के कब्जे वाले शेष इलाकों को मुक्त कराने के प्रयास के तहत सरकारी बलों ने मुक्त करा लिया है।
याराल्लाह ने बताया कि तेलकीफ को मुक्त कराने के अभियान के तहत सरकार ने दो महीने से इस कस्बे की घेराबंदी कर रखी थी और इसे आजाद कराने के लिए लड़ाई तड़के ही शुरू कर दी गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सड़कों पर कई घंटों तक भीषण लड़ाई जारी रहा।
इसके अलावा सेना ने भीषण लड़ाई के बाद मोसुल के शानदार निनेवेह ओबेराय होटल से भी आईएस आतंकवादियों को खदेड़ दिया है।
dharmpath.com dharmpath