राहत फतेह अली खान के गीत में नजर आएंगे कुनाल

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार के बीच पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के नए रोमांटिक गीत पर अभिनेता कुनाल खेमू व 2015 की मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल वर्तिका सिंह थिरकते दिखेंगे।

टाइम्स म्यूजिक ने शुक्रवार को गीतकार व संगीत निर्देशक अनुपमा राग तथा राहत फतेह अली खान के गीत ‘सांवरे’ को पेश किया। इस गीत के वीडियो की शूटिंग लखनऊ में हुई है, जिसमें कुनाल व वर्तिका ने भूमिका निभाई है।

वीडियो में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नजर आ रहे कुनाल ने एक बयान में कहा, “अनुपमा राग ने इस गीत को बेहतरीन तरीके से कंपोज किया है और राहत ने इसमें अपनी मधुर आवाज दी है। मुझे यह कहानी बेहद पसंद है, जो सेना में शामिल एक युवक से संबंधित है और वह प्रेम तथा जिम्मेदारी के बीच संतुलन रखता है।”

राहत फतेह अली खान ने इस गीत को लेकर रोमांच दर्शाया।

उन्होंने कहा, “अनुपमा राग ने दिल को छू लेने वाला गीत लिखा है और यही कारण है कि मैं ‘सांवरे’ गाने को राजी हुआ। वह बेहद प्रतिभाशाली महिला हैं। मुझे उम्मीद है कि जितना मजा हमें इसे बनाने में आया, लोगों को इसे सुनने में उतना ही आनंद आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493