इराक : कार बम विस्फोट में 14 मरे

बगदाद, 24 जून (आईएएनएस)। इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में एक कार बम हमले में 14 नागरिकों की मौत हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को राजधानी बगदाद से 150 किलोमीटर दूर मांडली कस्बे के नजदीक अल निदा सुन्नी कबायली समुदाय के प्रधान के घर के बाहर एक कार में बम विस्फोट कर दिया गया।

मांडली टाउन हॉल के अध्यक्ष आजाद अल मांडलावी ने बताया कि विस्फोट के कारण कबायली नेता का घर ध्वस्त हो गया। विस्फोट के समय उनके घर पर सुन्नी नेताओं की बैठक चल रही थी।

दियाला प्रांत में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच तनाव गंभीर रूप ले चुका है और दोनों समुदायों की ओर से बदले की कार्रवाई करते हुए हत्याएं की जा रही हैं।

दियाला प्रांत की सीमा बगदाद के पूर्वी छोर से ईरान की सीमा तक फैली हुई है तथा 2003 में इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के आक्रमण के बाद से ही यह इलाका अस्थिर बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493