इराक के फालुजा में आत्मघाती हमला, 2 मरे

स्थानीय पुलिस के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हमले अल सुबह उस समय हुए, जब इराकी राजधानी बगदाद से 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में फालुजा के पश्चिमी प्रवेश द्वार की रखवाली करने वाली सेना, पुलिस कर्मियों और कबायली सहयोगी बलों की संयुक्त चौकी के पास से आत्मघाती कार बम गुजरा।

सूत्र ने बताया कि विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चौकी के आसपास मौजूद इमारत और सैन्य वाहन भी नष्ट हुए हैं।

सूत्र के मुताबिक, बाद में सुरक्षा बलों को फालुजा के भीतरी इलाके में सड़क किनारे दो बम मिले, जिसे उन्होंने निष्क्रिय कर दिया, और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

इससे पहले सूत्र ने बताया था कि फालुजा के पश्चिमी प्रवेश द्वार के चौकी पर हुए दो आत्मघाती कार बम हमले में कई सुरक्षाकर्मी मारे गए और घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493