जर्मन लीग : फ्रैंकफर्ट ने शाल्के को 1-0 से दी मात

बर्लिन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। एलेक्जेंडर मेइर के गोल की बदौलत इंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट ने जर्मनी के लीग टूर्नामेंट बुंदेसलीगा में शाल्के को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को हुए इस मैच में जीत हासिल कर फ्रैंकफर्ट क्लब ने इस सत्र की नौवीं जीत दर्ज की।

शाल्के ने मैच की अच्छी शुरुआत की। टीम के नए खिलाड़ी गुइडो बर्गस्ट्रालर ने 24वें मिनट में ही गोलपोस्ट पर निशाना दागा लेकिन फ्रैंकफर्ट के गोलकीपर हेंज लिंडनेर ने शानदार बचाव करते हुए उनके हेडर को रोक दिया।

मेजबान टीम गोल करने की कोशिशों में थी लेकिन फ्रैंकफर्ट की रक्षापंक्ति ने उनके प्रयासों को अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया।

फ्रैंकफर्ट ने तब गोल मारा जब किसी को उम्मीद नहीं थी। एलेक्जेंडर खाली खड़े थे, उन्होंने माकोटो हासेबे की फ्री किक को 33वें मिनट में गोल पोस्ट में डाल अपनी टीम का खाता खोला जो उसके लिए विजयी गोल साबित हुआ।

शाल्के के पास 52वें और 55वें मिनट में बराबरी करने को दो मौके आए लेकिन इन दोनों मौकों को वह भुना नहीं सकी।

इस जीत के बाद फ्रैंकफर्ट लीगतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर आ गई है। शाल्के की टीम 10वें स्थान पर बनी हुई है।

विजेता टीम के कोच निको कोवाक ने मैच के बाद कहा, “हमने शाल्के को हमारे गोलपोस्ट से दूर रखा और उनके मौकों को विफल किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493