गर्भपात रोधी आंदोलन जोर पकड़ रहा : पेंस

वाशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की जीत और रिपब्लिकन नियंत्रित कांग्रेस के कारण अमेरिका में गर्भपात रोधी आंदोलन जोर पकड़ रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, माइक पेंस ने शुक्रवार को गर्भपात रोधी अभियान ‘मार्च फॉर लाइफ’ का नेतृत्व किया। वह ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

पेंस ने मार्च में अपने भाषण में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे आज आप लोगों के साथ यहां रहने को कहा है। उन्होंने मुझे आपके इस अभियान के लिए, इसमें समर्थन के लिए और अमेरिकी महिलाओं और बच्चों के प्रति आपकी सहानुभूति के लिए आपको धन्यवाद देने को कहा है।”

पेंस ने पद संभालने के बाद अपने प्रथम सोमवार को गर्भपात रोधी कदम उठाने की सराहना की।

पेंस ने कहा, “नया प्रशासन करदाताओं के धन से गर्भपात और गर्भपात की सेवा प्रदान करने वालों के लिए वित्त पोषण बंद करने के लिए काम करेगा।”

इस अभियान को अगले सप्ताह और बल मिलेगा, जब ट्रंप दिवंगत रूढ़िवादी न्यायमूर्ति एंटोनिन स्कालिया के स्थान पर एक गर्भपात रोधी न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय के लिए नामित करेंगे।

पेंस ने कहा, “जब तक हम अमेरिका में जीवन की संस्कृति को फिर से पुनर्जीवित करने में कामयाब नहीं होते, हम इसके लिए प्रयास जारी रखेंगे।”

ट्रंप ने मार्च समाप्त होने के तत्काल बाद इस अभियान के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

चर्चा थी कि ट्रंप खुद मार्च को संबोधित करेंगे, लेकिन बाद में पेंस ने उनके स्थान पर संबोधन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493