चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी और सूर्या अभिनेता राणा दग्गुबाती और अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत तेलुगू हिंदी द्विभाषी फिल्म ‘गाजी’ के तेलुगू और तमिल संस्करण को अपनी आवाज देंगे।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “चिरंजीवी सर ‘गाजी’ के तेलुगू संस्करण और सूर्या तमिल संस्करण को अपनी आवाज देंगे। उनकी आवाज कहानी के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को बताने के लिए इस्तेमाल की जा रही है।”
अमिताभ बच्चन पहले ही ‘द गाजी अटैक’ के हिंदी संस्करण को अपनी आवाज दे चुके हैं।
संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पाकिस्तानी पनडुब्बी ‘पीएनएस गाजी’ के रहस्यमय ढंग से डूबने के बारे में हैं।
फिल्म आंशिक रूप से संकल्प रेड्डी की लिखी किताब ‘ब्लू फिश’ पर भी आधारित है।
फिल्म में जहां राणा नौसेना अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, वहीं तापसी शरणार्थी के रूप में दिखाई देंगी।
फिल्म में के के मेनन, अतुल कुलकर्णी और ओम पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ओम पुरी की यह एक आखिरी फिल्म है।
पीवीपी सिनेमा द्वारा निर्मित फिल्म 17 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।
करण जौहर और अनिल थडानी हिंदी में फिल्म रिलीज करेंगे।
dharmpath.com dharmpath