स्थानीय पुलिस के एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि राजधानी बगदाद से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण में बसरा शहर के केंद्र में स्थित अल-खौरा जिले में एक व्यस्त चौराहे पर फिदायीन हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट कर दिया।
सूत्र ने कहा कि विस्फोट की वजह से नजदीक में खड़ी कम से कम छह कारें जलकर खाक हो गईं।
बगदाद व इसके निकट तथा अन्य निकटवर्ती शहरों में हमलों के हिस्से के रूप में बसरा में यह फिदायीन हमला सामने आया है। इन हमलों में कम से कम 11 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लगभग 40 अन्य घायल हुए हैं।
इन हमलों की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस तरह के हमलों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हाथ माना जा रहा है, क्योंकि यह भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजारों, रेस्तरां व मस्जिदों को निशाना बनाता रहा है।
dharmpath.com dharmpath