ब्राजील में बच्चे की मौत के बाद कई बसें फूंकीं

रियो डि जनेरियो के पड़ोस में स्थित मदुरेरा में अपने दादा-दादी के घर के निकट ईस्टर के दिन खेल रहे रियान गैबरिएल की छाती में गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि गैबरिएल, दो पक्षों के बीच हो रही गोलीबारी की चपेट में आ गया। लेकिन, बच्चे की मां ने इसका आरोप पुलिस पर लगाया है। गैबरिएल की मां ने कहा कि कोई गुटीय संघर्ष नहीं हो रहा था।

समाचार पत्र ओ ग्लोबो ने 12 बसों व एक बस अड्डे की तस्वीर प्रकाशित की है, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को जला दिया था।

कहा गया कि सुरक्षा चिंताओं की वजह से दमकलकर्मियों ने काफी देर से प्रतिक्रिया दी।

वहीं, 28 मार्च को प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और यातायात को बाधित कर दिया, जिससे अनुमानित तौर पर 2.8 लाख डॉलर का नुकसान हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493