इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग से 60 की मौत

वासित-इराक के वासित प्रांत के अल-कुत शहर में बुधवार देर रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 60 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग लापता हैं। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी INA और रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पांच मंजिला इमारत जलती हुई नजर आ रही है, जिसमें दमकलकर्मी आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घने धुएं और लपटों से घिरी इमारत में कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक 59 शवों की पहचान की जा चुकी है, जबकि एक शव बुरी तरह जल चुका है जिसकी पहचान संभव नहीं हो पा रही। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और लगभग 11 लोग अभी भी लापता हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमों ने 45 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493