दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली-दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इन स्कूलों को आज (18 जुलाई) को धमकी भरा मेल आया है. इनमें रोहिणी सेक्टर 3 के भिनव पब्लिक स्कूल, रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल और पश्चिम विहार के रिच मोंड स्कूल समेत राजधानी के कुल 20 स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बम स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

दिल्ली पुलिस इन सभी स्कूलों में गहनता से जांच कर रही है. यह पिछले एक हफ्ते में तीसरी धमकी है. इससे पहले बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493