भोपाल- मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश अब आफत बनकर जन-जीवन प्रभावित कर रही है। चित्रकूट में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते मंदाकिनी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इससे रामघाट, भरतघाट समेत कई घाटों में पानी भर गया है। अति बारिश के कारण स्थानीय लोगों के घरों में जलभराव हो गया है। लोग नाव से सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। इसके अलावा सिवनी, छतरपुर, उमरिया, कटनी सहित कई जिलों में बाढ़ जैसी हालात है।
dharmpath.com dharmpath