इराक : गैस संयत्र पर आईएस के हमले में 14 मरे (लीड-1)

बगदाद, 15 मई (आईएएनएस)। इराकी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा बगदाद के पास गैस संयंत्र पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजी गैस संयत्र के गेट के पास हुए तीन कार बम विस्फोट में लगभग 21 लोग घायल हो गए।

विस्फोटक बेल्ट पहने छह आत्मघाती हमलावरों ने गैस के भंडारों को आग के हवाले कर दिया। बाद में सुरक्षा बलों ने गैस संयंत्र को अपने कब्ज में ले लिया।

इराक के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से का बड़ा भाग आईएस के नियंत्रण में है। संगठन ने रविवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर मजदूर और सुरक्षा कर्मी हैं।

बीबीसी के अरब मामलों के विश्लेषक सेबेस्टियन उशर ने कहा कि हाल में इराक और सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हुए हमलों के बाद आईएस को तगड़े झटके लगे हैं। लेकिन, बगदाद के करीब इतने बड़े हमले के बाद समझा जा सकता है कि संगठन अभी भी कितना बड़ा खतरा बना हुआ है।

बगदाद में बुधवार को आईएस द्वारा किए गए कार विस्फोट में 93 लोग मारे गए थे। इस साल बगदाद में किसी एक दिन हुई हिंसा में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है।

इन आतंकी हमलों के बीच, इराक का राजनीतिक संकट जस का तस बना हुआ है।

राजनीतिक गुटों के बीच मतभेद की वजह से नई कैबिनेट का गठन नहीं हो सका है। इस गतिरोध ने सरकार के आईएस के खिलाफ लड़ने की क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493