इराक में आईएस के 19 आतंकवादी मारे गए

बगदाद, 14 मई (आईएएनएस)। इराक में संघर्षो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 19 आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बगदाद से पश्चिम 40 किलोमीटर दूर अमीरियत अल-फलूजा शहर में जब विस्फोटक पहने नौ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, तब अनबर प्रांत में सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक सुन्नी कबायली अर्धसैनिक इकाइयों ने हमले को नाकाम कर दिया।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नौ हमलावरों को मार गिराया।

संघर्ष में पांच अन्य आईएस आत्मघाती हमलावर उस समय मारे गए, जब उन्होंने अमीरियत अल-फलूजा और बाबील प्रांत के बीच मुख्य सड़क के साथ लगी सैन्य चौकियों पर हमला किया।

सलाहुद्दीन प्रांत में शुक्रवार रात आईएस के दो वाहनों को उस समय नष्ट कर दिया गया, जब वे प्रांतीय राजधानी तिकरित के पूर्व में स्थित अल्लास तेल कुओं के निकट सुरक्षा पंक्ति के पास पहुंचे। इस दौरान कम से कम दो आतंकवादी मारे गए।

शनिवार सुबह आईएस आतंकवादियों ने पास के मखौल पहाड़ी पर अपने ठिकानों को वापस हासिल करने के लिए हमला किया।

सूत्र के मुताबिक, इसमें कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए।

सूत्र ने बताया कि इसमें एक पुलिसकर्मी भी मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493