सोनाक्षी चैरिटी कार्यक्रम के लिए काठमांडू में

काठमांडू, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को ‘अमरपंछी’ नामक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने काठमांडू पहुंची। यह कार्यक्रम काठमांडू के मध्य स्थित टुंडीखेल में होने वाला है।

इसका आयोजन नेपाल सेना के चीफ जनरल राजेंद्र छेत्री की पत्नी के नेतृत्व में नेपाल सेना के पत्नी संघ ने किया है।

इस कार्यक्रम में सोनाक्षी की शिरकत करने की खबर को मीडिया से छिपा कर रखा गया है ताकि उन्हें भीड़ से बचाया जा सके क्योंकि नेपाल में बॉलीवुड सितारों का जबरदस्त क्रेज है।

जैसे ही सोनाक्षी काठमांडू हवाईअड्डे पर उतरी। सभी की निगाहें उन्हीं पर थी। उन्होंने काली टोपी और काले टॉप पर सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी।

यह सोनाक्षी का पहला नेपाल दौरा है।

नेपाल जाने से पहले सोनाक्षी ने ट्वीट कर कहा, “नेपाल!! मिलती हूं, 14 मई को टुडीखेल में।”

इस आयोजन में सोनाक्षी के अलावा, मलाइका अरोड़ा भी शिरकत करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493