इराक में आईएस ने 33 लोगों की हत्या की

बगदाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर की राजधानी रमादी के निकट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने महिलाओं व बच्चों सहित 33 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को यह जानाकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्र ने कहा कि आईएस आतंकवादियों ने रमादी के उत्तर में स्थित अबु फराज इलाके को शुक्रवार को नियंत्रण में लेने के बाद 33 लोगों को बंधकर बना लिया।

सूत्र के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम आतंकवादी समूह ने सुरक्षाबलों तथा सरकार समर्थित साहवा सुन्नी अर्धसैनिक समूहों का सहयोग करने के आरोप में 15 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इसी कारण से 18 अन्य लोगों को भी मार डाला गया।

सूत्र ने कहा, “सभी पीड़ितों के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई।”

सूत्र ने कहा कि आईएस आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह अबु फराज इलाके पर कई दिशाओं से हमला बोला, जिसके बाद सुरक्षा बलों व सरकार समर्थित साहवा सुन्नी अर्धसैनिक समूहों से उनकी घमासान लड़ाई हुई। इसके बाद आतंकवादी समूह इलाके के बड़े हिस्से पर कब्जा करने में कामयाब हो गया, जो यूफरेट्स नदी के उत्तरी तट पर स्थित है और उसे रमादी के इलाकों से अलग करता है।

सूत्र के मुताबिक, शनिवार सुबह अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने अबु फराज इलाके में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह इलाका अभी भी आतंकवादियों के कब्जे में है।

इसी बीच, इराकी बलों तथा नागरिक सेना हाशिद शाबी को रमादी के पूरब में स्थित अल-सजारिया इलाके से बाहर निकाल लिया गया और वे निकट में स्थित हब्बानियाह हवाई ठिकाने में दाखिल हो गए। सूत्र के मुताबिक यह कदम इस इलाके में आईएस के खिलाफ आगामी हमलों के मद्देनजर उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493