चैनल-4 ने गृह मंत्रालय के आरोपों को नकारा

images (1)नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चैनल-4 ने शनिवार को गृह मंत्रालय के उन आरोपों को सिरे से नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि चैनल-4 को मध्यप्रदेश के महान में चल रहे आंदोलन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए ग्रीनपीस ने पैसा दिया था।

ग्रीनपीस के एक ईमेल का जवाब देते हुए कार्यक्रम के निदेशक हुगो वार्ड ने कहा, “अनरिपोर्टेड वल्र्ड पूरी तरह से चैनल-4 द्वारा वित्तपोषित बहुप्रशंसित टीवी श्रृंखला है। यह आरोप गलत है कि पिछले साल हमारी टीम द्वारा की गई मध्यप्रदेश की यात्रा ग्रीनपीस के द्वारा वित्त पोषित है।”

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में भारत सरकार द्वारा व्यापक विद्युतीकरण योजना के सहारे देश के विकास करने की योजना के प्रभाव को खोजने का संतुलित प्रयास किया गया है। इसमें महान कोल निगम के सीईओ रामाकांत तिवारी, ग्रीनपीस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों के साक्षात्कार शामिल किया गया है, इन ग्रामीणों में कई ऐसे हैं, जिनके घर हाल ही में बिजली पहुंची थी।

हुगो वार्ड ने कहा, “यह डॉक्यूमेंट्री ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे इस मुद्दे पर अपनी राय बनाने से पहले एक बार इस डॉक्यूमेंट्री को जरूरी देखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493