इराक में आत्मघाती हमला, 25 की मौत

एक सूत्र ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदा ट्रक अल-अथार सुरक्षा चौकी पर उड़ा दिया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 अन्य घायल हो गए। हमला दोपहर में हुआ।

सूत्र ने कहा, “इस भारी विस्फोट से नाके की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई वाहन नष्ट हो गए। नागरिकों की कई कारें भी आग की चपेट में आ गईं।”

सूत्र का कहना है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493