बर्लिन, 6 मार्च (आईएएनएस)। चेक गणराज्य ने हानोवर में जारी डेविस कप मुकाबले में जर्मनी पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
पहले दिन की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, लेकिन दूसरे दिन शनिवार को चेक गणराज्य ने युगल मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की।
चेक गणराज्य के लिए थॉमस बेरडिक और राडेक स्टेपानेक ने यह मैच जीता। बेरडिक और स्टेपानेक ने जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को दो घंटे 43 मिनट चले मुकाबले में हराया।
चेक जोड़ी ने अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वियों को कड़े संर्घष के बाद 7-6 (9-7), 7-5, 6-4 से पराजित किया।
मैच के बाद कोलश्राइबर ने कहा, “निर्णायक क्षणों में चेक जोड़ी हमसे बेहतर खेली।”
dharmpath.com dharmpath